ग्राम बोरई में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने की शिरकत
खैरागढ़।, 17 अगस्त! ग्राम बोरई (छुईखदान) में आज शौर्य, साहस और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अप्रतिम प्रतीक वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा सम्मिलित हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीमती वर्मा द्वारा रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान पूरा परिसर "रानी अवंती बाई अमर रहे" के नारों से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने रानी अवंती बाई के जीवन और देश के प्रति उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने कहा, "वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी का बलिदान हमें राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति की याद दिलाता है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण जन, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.