Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 17, 2026

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

 सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस



मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी


राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का  सामूहिक गायन


मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन


सराहनीय कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान


शहीदों के परिजनों का सम्मान


देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जिले में पूरे उत्साह, उमंग, गौरव और गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में वन्दे मातरम गीत से स्वतन्त्रता दिवस मुख्य समारोह आरम्भ हुआ। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पूरे मैदान में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण दिखाई दिया।


ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी पुरुष, एनसीसी महिला, स्काउट-गाइड तथा रेडक्रॉस के दल शामिल हुए। विभिन्न प्लाटूनों ने अनुशासन, कदमताल और देशभक्ति की भावना के साथ शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को परेड की सलामी दी। इसके बाद हर्ष फायर, राष्ट्रगान जन गण मन का धुन वादन किया गया। राष्ट्रपति की जय का जयघोष परेड के द्वारा सामूहिक जयघोष किया गया। 


मुख्य अतिथि राठिया ने  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने अपने संदेश में प्रदेश के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य के नागरिकों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि ने उल्लास और उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद परेड में नेतृत्व करने वाले टुकड़ी के कप्तानों से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। परेड में शामिल जवानों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड एवं रेडक्रॉस के विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया। 


शहीद जवानों के परिजन का सम्मान


स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा शहीद जवानों के परिवारजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।इन पारिवारिक सदस्यों में सरसीवां के उप निरीक्षक विवेक शुक्ला और ट्रेड आरक्षक नंदकुमार साहू, ग्राम संडा के आरक्षक सुभाष बेहरा और ग्राम कपिस्दा के वीर सिंह श्रीवास के परिजन उपस्थित थे। साथ ही पूर्व सैनिकों से भेंट कर मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 


उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान


स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों और जिले के अन्य उत्कृष्ट कार्यों में शामिल लोगों, समाजसेवी डॉक्टर, खिलाड़ी कों प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया।


देशभक्ति से भरा रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम


समारोह का सबसे आकर्षक एवं भावपूर्ण पक्ष स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम परिणाम में प्रथम स्थान मोना मॉर्डन स्कूल सारंगढ़, द्वितीय स्थान आदर्श ज्योति विद्यालय छिंद तथा तृतीय स्थान शासकीय हाईस्कूल हरदी (सारंगढ़) को प्राप्त हुआ। विजेता संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन तीनों विजेता स्कूल के अलावा शासकीय  स्वामी आत्मानंद स्कूल (सेजेस) भटगांव, सारंगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अशोका पब्लिक स्कूल, सीपीएम स्कूल और संत थामस स्कूल के द्वारा नृत्य और अभिनय की प्रस्तुति देकर दर्शको को देशभक्ति से सराबोर किए।


परेड में विजेता


स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित परेड के जूनियर डिवीज़न परिणाम में प्रथम स्थान जूनियर डिवीज़न सेजेस सारंगढ़, द्वितीय स्थान जूनियर विंग सेजेस सारंगढ़ तथा तृतीय स्थान स्काउट रोवर शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सारंगढ़ को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सीनियर डिवीजन में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल (सशस्त्र बल) को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन तथा तृतीय स्थान पुलिस विभाग (सेकेण्ड टीम) को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्लाटूनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


समारोह में शामिल अतिथि


स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे, जिला पंचायत सदस्य लता लक्ष्मे, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, छबिलाल रात्रे, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं उनके परिजन, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, गणमान्य नागरिक ज्योति पटेल, सुभाष जालान, पत्रकार, अधिकारी कर्मचारी, पालक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम में शानदार उद्घोषक का कार्य तोषी गुप्ता एवं रामभूषण तिवारी ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad