अवंती ज्ञानोदय समिति खैरागढ़ के तत्वाधान में आयोजित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती, रक्तदान शिविर और भवन लोकार्पण समारोह
खैरागढ़, 16 अगस्त: आज अवंती ज्ञानोदय समिति खैरागढ़ के तत्वाधान में, अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती के पावन अवसर पर अवंती पब्लिक स्कूल लाराबन, खैरागढ़ में एक भव्य गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर, नवनिर्मित भवन का लोकार्पण और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा जी, लांजी (मध्य प्रदेश) के विधायक श्री राजकुमार कर्राहे जी शिरकत की।
नवनिर्मित भवन का लोकार्पण अतिथियों के कर-कमलों द्वारा किया गया।
रक्तदान शिविर: समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
समान समारोह: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के देश के प्रति बलिदान और उनके संघर्षों को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, समिति के पदाधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.