Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 31, 2026

खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ग्राम पेटी (जालबांधा) में आयोजित जिला स्तरीय भव्य भोजली महोत्सव में हुईं शामिल

 खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ग्राम पेटी (जालबांधा) में आयोजित जिला स्तरीय भव्य भोजली महोत्सव में हुईं शामिल



​खैरागढ़, 30 अगस्त! आज ग्राम पेटी (जालबांधा) में परंपरा, संस्कृति और आस्था के प्रतीक पर्व भोजली के अवसर पर जिला स्तरीय भव्य भोजली महोत्सव का गरिमामयी आयोजन किया गया। 




इस सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा जी शामिल हुईं।


​विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने माता भोजली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम फसल के लिए प्रार्थना की। 



​महोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पारंपरिक त्यौहार हमारी पहचान हैं। 




भोजली पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति, आपसी भाईचारे और प्रकृति के प्रति प्रेम का अनूठा संदेश देता है। ऐसे आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भोजली पर्व की आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad