जिला स्तरीय भोजली महोत्सव में शामिल हुए पूर्व विधायक गिरवर जंघेल जी
खैरागढ.। ग्राम पेटी में आयोजित जिला स्तरीय भोजली महोत्सव के गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल जी शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और भोजली पर्व की आस्था को नमन करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को भोजली महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भोजली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी माटी, संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे से जुड़ी हमारी गौरवशाली पहचान है।
ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.