जिला अध्यक्ष, भरत सिंह जी जशपुर के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है
आपने प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का जो संकल्प लिया - शहर मंडल सोशल मीडिया सह प्रभारी रवि चौहान
जशपुर छत्तीसगढ़। आदरणीय श्री भरत सिंह जी, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जशपुर
आपका कुशल नेतृत्व, सादगी, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आप मेरे मार्गदर्शक एवं राजनीतिक गुरु हैं। आपके मार्गदर्शन से मुझे संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन, सेवा, समर्पण और जनहित के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।
आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है। आपने प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का जो संकल्प लिया है, वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है। संगठन सर्वोपरि की भावना के साथ आपका अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास हम सभी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करता हूँ। आपके सान्निध्य और मार्गदर्शन में हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्रहित, समाजसेवा और संगठन की मजबूती के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा कुनकुरी शहर मंडल सोशल मीडिया सह प्रभारी रवि चौहान ने अपने राजनीतिक गुरु जिलाअध्यक्ष भारत सिंह जी को बताया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.