Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 4, 2026

नकली पिस्टल एवं तलवार लहराकर दहशत फैलाने के दो आरोपी जेल दाखिल

 नकली पिस्टल एवं तलवार लहराकर दहशत फैलाने के दो आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चलती स्कॉर्पियो से नकली पिस्टल और तलवार बाहर निकाल कर लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को भयाक्रांत करने के दो आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस  त्वरित कार्यवाही करते हुये आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                       इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ० यूलैंडन यार्क ने अरविन्द तिवारी को बताया कि झपुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (आईपीएस) के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर क्षेत्र में अवैध गतिविधि एवं सामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क , सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम रवाना किया गया था। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक स्कार्पियो में शारदा चौक के पास मेन रोड पर नकली पिस्टल एवं तलवार लहराते हुये राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा , पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोहन उर्फ साहिल सिंह  पांडू एवं निखिल बांधड़े बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक नग नकली पिस्टल एवं एक नग तलवार बरामद की गई। उक्त हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर दोनों आरोपियों से नकली पिस्टल , तलवार तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 , 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिटई कोतवाली पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली पुलिस स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा। जांजगीर-चांपा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून- व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें , जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।


गिरफ्तार आरोपीगण -  


सोहन उर्फ साहिल सिंह पांडू पिता भगत सिंह पांडू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम - भदौरा , थाना - मस्तूरी और निखिल बाधड़े पिता अंजोर दास बाधड़े उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम - भनेसर , थाना - मस्तूरी , जिला - बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad