सावन के पहले सोमवार श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी भगवान भोलेनाथ के मंदिरो में
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी छ.ग.प्रदेश- आज सावन माह के पहले सोमवार राजधानी रायपुर के श्रृद्धालु राजनांदगांव से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिंघोला (सिंघोली) गांव में स्थित श्री महाकाल मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
धर्म नगरी राजनांदगांव के सिंघोला गांव में स्थित उज्जैन महाकाल की तर्ज पर स्थित मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
राजधानी रायपुर से श्रीमती निर्मला जोशी, नगीना जोशी, संगीता जोशी,सुनीता जोशी, आरती शर्मा, पूजा शर्मा, आदर्श जोशी सहित परिवार के सदस्यों ने भोलैनाथ का दर्शन किया।यह छत्तीसगढ़ का एक प्रसिद्ध और अनूठा शिव मंदिर है। यह छत्तीसगढ़ का इकलौता दक्षिणमुखी महाकाल मंदिर माना जाता है।
: यहाँ विराजमान शिवलिंग दक्षिणमुखी है, जिसे बहुत ही शुभ और विशेष तांत्रिक महत्व का माना जाता है।
मंदिर में उज्जैन के महाकाल मंदिर की तरह ही भस्म आरती, महारुद्राभिषेक और विशेष श्रृंगार आरती की जाती है।
सावन के महीने और महाशिवरात्रि पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.