व्यापारी संघ ने किया नवपदस्थ CMO यशवंत देवांगन का भव्य स्वागत, नगर विकास को लेकर हुई परिचयात्मक बैठक
बिलाईगढ़ - बिलाईगढ़ नगर पंचायत में व्यापारी संघ के वृहद आंदोलन के बाद शासन ने पूर्व CMO चौधरी जी का तबादला कर दिया है। इसके बाद आज नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) यशवंत देवांगन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार संभालते ही व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने नवपदस्थ CMO का गुलदस्ता भेंटकर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नगर के विकास और समस्याओं को लेकर एक परिचयात्मक बैठक भी आयोजित की गई।
इस भेंट-मुलाकात के दौरान व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन, प्रभाकर कर्ष, हरि देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, रूपेश प्रजापति, नागेंद्र देवांगन तथा गोपाल राकेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान और पदभार ग्रहण करने के बाद CMO यशवंत देवांगन ने कहा:
रुके हुए कार्यों को गति: शासन-प्रशासन के सभी लंबित पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
योजनाओं का सीधा लाभ: आम जनता व पात्र हितग्राहियों तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाया जाएगा।
स्वच्छता व सौंदर्य: नगर की जनता और व्यापारियों के सहयोग से बिलाईगढ़ नगर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.