रक्षा सूत्र में बंधा पुलिस-जन का स्नेह, SKDV मिशन ने साल्हेवारा थाना पहुंचकर जवानों को बांधी राखी
रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों के प्रति जताया सम्मान, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना
खैरागढ़ । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की परंपरा को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए आमगांवघाट क्षेत्र के SKDV मिशन प्रतिनिधियों ने पुलिस थाना साल्हेवारा पहुंचकर पुलिस बल के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा।
प्रतिनिधियों ने जवानों के सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की।
इस अवसर पर SKDV मिशन के जिला प्रतिनिधि रामजी ठाकरे, तहसील प्रतिनिधि सुरेश झारिया, संतु धरमगढ़े, उधो पटेल एवं जग्गू ठाकरे तथा महिला प्रतिनिधि आधीन बाई, लीला बाई एवं सरोज ने पुलिस जवानों को राखी बांधी।
प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस जवान त्यौहारों और विशेष अवसरों पर भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें रक्षा सूत्र बांधना समाज की ओर से उनके प्रति सम्मान, स्नेह और विश्वास व्यक्त करने का एक भावपूर्ण प्रयास है।
रक्षा सूत्र बंधवाते समय पुलिस जवानों ने भी इस आत्मीय पहल के लिए SKDV मिशन के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना देखने को मिली।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.