Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 2, 2026

अवैध रूप से मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर क्रूरतापूर्वक परिवहन कर रहे 04 आरोपियों को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 थाना – पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।


अवैध रूप से मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर क्रूरतापूर्वक परिवहन कर रहे 04 आरोपियों को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।



पंडरिया पुलिस की कार्रवाई में 10 मवेशी एवं 3,50,000 रुपये कीमत का पिकअप वाहन पुलिस ने किया जब्त।


वर्ष 2026 में मवेशी तस्करी के 14 प्रकरणों में कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई।


08 वाहन जब्त, 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के भीतर, 137 गौवंश एवं अन्य पशुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश।



कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पंडरिया श्री अजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।


दिनांक 01.09.2026 को लगभग 01:30 बजे ग्राम नरसिंहपुर कला में बिरेन्द्र जांगड़े की दुकान के पास पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक CG-09-JS-4877 को रोककर जांच की गई। वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर एवं बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन में परिवहन किए जा रहे 10 नग मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया तथा पिकअप वाहन को जब्त किया।


चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में अनिल पिता प्रताप कुर्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी सोनपुरी, थाना पंडरिया; लेखराज पिता गोपालीराम महिलांगे, उम्र 38 वर्ष, बलदाऊ पिता रामप्रसाद चंद्राकर, उम्र 45 वर्ष, एवं अजय पिता लखन चंद्राकर, उम्र 23 वर्ष, तीनों निवासी बांधा, को गिरफ्तार किया।


आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 177/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 66/192 एमव्ही एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई तथा आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


3,70,000/ रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 10 नग मवेशी, कीमत 20,000/ रुपये तथा पिकअप वाहन क्रमांक CG-09-JS-4877, कीमत 3,50,000/ रुपये, कुल लगभग 3,70,000/ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।


वर्ष 2026 में गौ-तस्करी के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्रवाई


कबीरधाम पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक गौ-तस्करी के 14 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 8 वाहनों को जब्त किया गया है तथा 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इन कार्रवाईयों के दौरान कुल 137 गौवंश एवं अन्य पशुओं को अवैध तस्करी से बचाते हुए पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है।


कबीरधाम पुलिस द्वारा गौवंश एवं अन्य पशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवैध पशु परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। अवैध पशु तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad