लंबित वारंटों पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 04 वारंटों की तामीली।
स्थाई गिरफ्तारी वारंट एवं साक्षी वारंट तामील कर वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत।
कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पंडरिया, थाना सिघनपुरी एवं थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा लंबित वारंटों की तामीली की गई।
थाना पंडरिया पुलिस द्वारा ग्राम बाघराय टोला निवासी देवराज पनिका, वल्द वेदप्रकाश पनिका के विरुद्ध जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामील कर वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस द्वारा जमुनिया, जिला कबीरधाम निवासी आबीद अली, पिता ईमाम अली के विरुद्ध जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामील कर वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इसी प्रकार थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा ग्राम पेण्ड्री खुर्द निवासी दो साक्षी वारंटियों के विरुद्ध जारी प्रथम बार वारंट तामील कर दोनों वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*वारंट तामीली से न्यायालयीन कार्यवाही को मिलेगी गति* कबीरधाम पुलिस द्वारा लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता देते हुए संबंधित वारंटियों की तलाश कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे न्यायालयीन प्रकरणों में संबंधित व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित होने के साथ ही लंबित प्रकरणों की आगामी कार्यवाही को गति मिलने में सहायता मिलती है। स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की तामीली से न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित होता है, वहीं साक्षी वारंटों की तामीली से संबंधित साक्षियों की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है। इस प्रकार वारंटों की तामीली न्यायालयीन प्रक्रिया को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता देते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटियों की तलाश एवं विधिसम्मत कार्यवाही लगातार जारी है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.