10 एवं 11 सितंबर 2026 को रानी सती मंदिर,राजा तालाब में 50वें भादों अमावस्या मेले में दो दिन होंगे भव्य धार्मिक आयोजन
रायपुर। राजा तालाब स्थित श्री रानी सती मंदिर में 50वें भादों अमावस्या मेले का दो दिवसीय आयोजन 10 एवं 11 सितंबर 2026 को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर दादी जी के दरबार में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन संध्या, रात्रि जागरण, मंगल पाठ, भंडारा-प्रसाद एवं महाआरती के आयोजन होंगे।
10 सितंबर 2026, गुरुवार को संध्या 7:00 बजे दादी जी के श्रृंगार दर्शन, रात्रि 8:30 बजे ज्योति पूजन तथा रात्रि 9:00 बजे से भव्य भजन संध्या एवं रात्रि जागरण होगा। इसमें कोलकाता के अभिषेक गर्ग एवं नामिश राजगढ़िया तथा अयोध्या के पप्पू सांवरिया एवं स्मृति कक्कड़ द्वारा दादी जी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 1:00 बजे छप्पन भोग एवं प्रसाद वितरण के पश्चात भजन, नृत्य एवं डांडिया का आयोजन होगा तथा प्रातः 4:00 बजे आरती होगी।
11 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे जात-धोक पूजा, दोपहर 2:00 बजे से दादी जी का मंगल पाठ होगा। संध्या 5:00 बजे से भजन संध्या एवं मेले का आयोजन होगा, जिसमें कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक पंकज भाई जोशी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 9:30 बजे छप्पन भोग प्रसाद वितरण एवं भव्य महाआरती होगी।
मंदिर समिति के प्रचार-प्रसार प्रभारी कैलाश अग्रवाल ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित दोनों दिनों के धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजनों में शामिल होकर श्री रानी सती दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
दादी जी की कृपा से 50वाँ भादों अमावस्या मेला सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल लेकर आए, यही मंगलकामना है।
कैलाश अग्रवाल प्रचार-प्रसार प्रभारी श्री रानी सती मंदिर समिति राजा तालाब, रायपुर (छ.ग.)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.