Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 24, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत 10 स्थानों पर ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश

 सेवा संकल्प अभियान के तहत 10 स्थानों पर ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन



महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश


कवर्धा, 24 सितंबर 2026। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवाओं और आम नागरिकों को सेवा, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के 10 स्थानों पर ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। 

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय सहसपुर लोहारा तथा महंत श्री रामजानकी शरण दास वैष्णव महाविद्यालय पिपरिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसी प्रकार शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदुर के तत्वावधान में बाजार चैक कुकदुर तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय कुण्डा द्वारा बाजार चैक कुण्डा में भी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके अलावा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा के ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया के प्रमुख चैक, अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय पाण्डातराई के नगर पंचायत आंगनबाड़ी क्षेत्र, राजमाता विजया राजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय कवर्धा के प्रांगण, स्वामी विवेकानंद कॉलेज बोड़ला के जनपद पंचायत परिसर तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय झलमला के बाजार चैक में भी ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। 

विद्यार्थियों ने सहज संवाद एवं अभिनय के माध्यम से आमजन को सेवा भावना से जुड़ने तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया। सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित इन प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से महाविद्यालयीन युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad