Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 26, 2026

12 टन क्षमता वाली सड़क पर दौड़ रहे 40 टन के हाइवा, 2 से 2.5 फीट गहरे गड्ढों से ग्रामीण परेशान

 दिनांक =26/09/2026


स्थान =दंतेवाड़ा 


संवाददाता =असीम पाल

                  ब्यूरो दंतेवाड़ा


12 टन क्षमता वाली सड़क पर दौड़ रहे




 40 टन के हाइवा, 2 से 2.5 फीट गहरे गड्ढों से ग्रामीण परेशान


दंतेवाड़ा जिले के बडेकमेली से दुगेली, मुलसनार और बेहनार को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। 




करीब 3 मीटर चौड़ी इस सड़क पर जगह-जगह 2 से 2.5 फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की हालत देखकर ग्रामीणों में नाराजगी है।


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की क्षमता करीब 12 टन तक है, लेकिन इस मार्ग पर करीब 40 टन वजन वाले हाइवा और अन्य भारी वाहनों की लगातार आवाजाही हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हुई है।



बताया जा रहा है कि दुगेली के गायता पारा में निर्माणाधीन सीसी सड़क के लिए निर्माण सामग्री इसी मार्ग से हाइवा के जरिए पहुंचाई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण सामग्री लेकर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से पहले से सीमित क्षमता वाली सड़क पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।


अब सवाल यह है कि जब सड़क की क्षमता सीमित है, तो क्या इस मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन की अनुमति दी गई है? अगर निर्माण सामग्री की ढुलाई से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, तो सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी होगी?


ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तकनीकी जांच कराने, भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाने और क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad