सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
राजा डेरा स्कूल के पास अवैध रूप से काटे गए करीब 150 पेड़, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने मैदान निर्माण के नाम पर पेड़ों की कटाई पर जताई नाराजगी, एसडीएम से जांच की मांग
गुड़वहाल/पिथौरा। राजा डेरा स्कूल के पास करीब 150 कीमती पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि मैदान बनवाने के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य के नाम पर प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाना आखिर कहां तक उचित है।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पेड़ों की कटाई के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि मैदान निर्माण आवश्यक था, तो इसके लिए पेड़ों की कटाई के बजाय अन्य विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए था।
मामले को लेकर रेंजर पांडेय से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि पेड़ों की कटाई की सूचना मिली है और जांच के लिए गार्ड को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित जमीन राजस्व भूमि है।
अब सवाल यह उठता है कि राजस्व भूमि होने के बावजूद क्या इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई नियमों के अनुरूप की गई है? यदि कटाई की अनुमति नहीं ली गई थी, तो करीब 150 पेड़ों की कटाई के लिए जिम्मेदार कौन है? ग्रामीणों ने एसडीएम से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.