राजनांदगांव
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को दिग्विजय महाविद्यालय में विधानसभा स्तरीय रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
राजनांदगांव। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री डॉ. रमन सिंह जी के जन्मदिवस 15 अक्टूबर के पावन अवसर पर “सेवा संकल्प अभियान 2026” का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर, दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे से दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव सेवा संकल्प के जिला संयोजक श्री मधुसुदन यादव जी के मार्गदर्शन एवं छात्र युवा मंच जिला राजनांदगांव के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य सेवा, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
शिविर में रक्तदान शिविर के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा नेत्र एवं आंखों की जांच तथा दंत परीक्षण भी किया जाएगा।
वहीं युवाओं एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से लर्निंग लाइसेंस शिविर एवं यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही हृदयाघात एवं कैंसर से बचाव तथा जागरूकता को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
वही भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि रक्तदान महादान ही नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है।” राजनांदगांव को रक्तवीरों का शहर बनाने के संकल्प के साथ अधिक से अधिक युवाओं एवं नागरिकों से रक्तदान करने तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।
शिविर के माध्यम से समाज में सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, यातायात अनुशासन और रक्तदान की संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के पर्व के रूप में मनाना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 17 सितंबर 2026, गुरुवार
समय: सुबह 8 बजे से
स्थान: दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव
आयोजक: जिला भारतीय जनता पार्टी, राजनांदगांव
सहयोगी: छात्र युवा मंच जिला राजनांदगांव
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.