अग्र महाकुंभ के द्वितीय दिवस प्रदान किए जाएंगे 18 प्रतिष्ठित “अग्र अलंकरण”
अग्र शिरोमणि, अग्र भूषण ,अग्र रत्न, इत्यादि पुरस्कार से नवाजे जाएंगे प्रतिभागी
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के आतिथ्य में आयोजित दो दिवसीय “अग्र महाकुंभ 2026—सेवा, शक्ति और सामर्थ्य का संगम” के द्वितीय दिवस, 20 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ स्तरीय “दशम अग्र अलंकरण समारोह” आयोजित किया जाएगा।
समारोह में शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, समाजसेवा, राजनीति, चिकित्सा, जीव-दया, पर्यावरण, पत्रकारिता, खेल, महिला सशक्तिकरण, कला-संस्कृति, उद्योग-व्यापार एवं संस्थागत सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली प्रदेश की 18 प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को प्रतिष्ठित “अग्र अलंकरण” से सम्मानित किया जाएगा।
अग्र अलंकरण के संयोजक श्री ललित अग्रवाल तथा सह-संयोजक श्री पंकज अग्रवाल, डॉ. विकास गोयल एवं श्रीमती वर्षा अग्रवाल ने बताया कि चयन समिति द्वारा प्राप्त प्रविष्टियों एवं उपलब्धियों का गहन अध्ययन, चिंतन-मंथन तथा निष्पक्ष मूल्यांकन करने के बाद पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया है। ये सभी चयनित प्रतिभाएं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी हैं और अपनी उपलब्धियों से अग्रवाल समाज के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं।
प्रदेशभर में इन पुरस्कारों की विशेष प्रतिष्ठा है। समाज की प्रतिभाएं इस सम्मान को प्राप्त करना अपने लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानती हैं। ये अलंकरण केवल सम्मान नहीं, बल्कि सेवा, साधना, संघर्ष एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की सार्वजनिक स्वीकृति हैं।
18 अग्र अलंकरण एवं चयनित प्रतिभाएं
1. स्व. श्रीमती अंगूरी देवी–मूलचंद अग्रवाल स्मृति “अग्र-दीप पुरस्कार”
पीएचडी/पोस्ट ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल के क्षेत्र में
डॉ. संजय अग्रवाल, बिल्हा
2. स्व. श्रीमती चंदा देवी–हनुमान प्रसाद अग्रवाल स्मृति “अग्र-गौरव पुरस्कार”
यूपीएससी—आईएएस/आईपीएस/आईएफएस/आईआरएस में चयन हेतु
कु. वैभवी अग्रवाल, रायपुर
3. स्व. श्रीमती रामबाई–जमुना दास अग्रवाल स्मृति “अग्र-भूषण पुरस्कार”
समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु
श्री राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’, बिलासपुर
4. स्व. श्री रामस्वरूप अग्रवाल स्मृति “अग्र-दानी पुरस्कार”
अस्पताल, धर्मशाला, गौशाला आदि के निर्माण में उत्कृष्ट सहयोग हेतु
श्री विनोद अग्रवाल, अंबिकापुर
5. स्व. श्रीमती सीता देवी–किशनलाल मोदी स्मृति “अग्र-शिखर पुरस्कार”
राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु
श्री राजेश अग्रवाल, लखनपुर
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
6. स्व. श्रीमती रामदेई–शीशराम अग्रवाल स्मृति “अग्र-शिरोमणि पुरस्कार”
समाजसेवा के क्षेत्र में आजीवन समर्पित सेवाओं हेतु
श्री महेन्द्र सेक्सरिया, दुर्ग
7. स्व. श्रीमती कमला बाई–मूलचंद अग्रवाल स्मृति “अग्र-श्री पुरस्कार”
जीव-दया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु
श्री सुधीर सुल्तानिया, रायपुर
8. स्व. श्री हरिश्चंद्र अग्रवाल स्मृति “अग्र-धन्वंतरि पुरस्कार”
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान हेतु
डॉ. अंकिता गोयल, अंबिकापुर
9. स्व. श्री राजकुमार अग्रवाल स्मृति “अग्र-पुंज पुरस्कार”
बारहवीं कक्षा की प्रावीण्य सूची में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु
कु. प्रगति अग्रवाल, लखनपुर
10. स्व. श्रीमती भंती देवी–अमर सिंह स्मृति “अग्र-मित्र पुरस्कार”
पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु
श्री महेन्द्र बागड़ोदिया, रायपुर
11. स्व. श्री गीत गोविंद स्मृति “अग्र-प्रखर पुरस्कार”
राष्ट्रीय स्तर की व्यावसायिक प्रतियोगी परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु
डॉ. पल्लवी अग्रवाल, रायपुर
12. स्व. श्रीमती सुंदर देवी–कृष्णलाल अग्रवाल स्मृति “अग्र-विशारद पुरस्कार”
नृत्य एवं संगीत के क्षेत्र में प्रांतीय/राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु
श्रीमती तनिषा अग्रवाल, अंबिकापुर
13. स्व. श्री नंदराम–शंकरलाल अग्रवाल स्मृति “अग्र-विभूति पुरस्कार”
सामाजिक प्रकाशन, पत्रकारिता अथवा न्यूज मीडिया सहयोग हेतु
श्री नमित जैन, रायपुर
14. स्व. श्री रामनाथ–अमरावती देवी अग्रवाल स्मृति “अग्र-श्रेष्ठ पुरस्कार”
खेलकूद के क्षेत्र में प्रांतीय/राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु
श्री जयनारायण ‘राहुल’ अग्रवाल, बसना
15. स्व. श्री सत्यनारायण अग्रवाल स्मृति “अग्र-ज्योति पुरस्कार”
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु
श्रीमती ममता अग्रवाल, अंबिकापुर
16. श्रीमती बिमला–राधेश्याम सिंघल “अग्र-रत्न पुरस्कार”
कला, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु
श्रीमती सौम्या जिंदल, कांसाबेल
17. स्व. श्रीमती सरस्वती देवी गोयल स्मृति “अग्र-उद्यमी पुरस्कार”
उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु
श्री दादूराम अग्रवाल, रायपुर
18. स्व. डॉ. मातुराम अग्रवाल स्मृति “अग्र-संस्था पुरस्कार”
उत्कृष्ट अग्रवाल संस्था के रूप में विशिष्ट पहचान स्थापित करने हेतु
श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर
“अग्र विशिष्ट सम्मान”
अग्र महाकुंभ 2026 में विशिष्ट उपलब्धियों एवं योगदान के लिए निम्न प्रतिभाओं को “अग्र विशिष्ट सम्मान” से भी सम्मानित किया जाएगा—
श्री आयुष सांवड़िया, बाराद्वार
श्री सैन्टी सोनाभ गर्ग, कटघोरा
श्रीमती रचना नितेश गोयल
आयोजन समिति के छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल , संभागीय अग्रवाल महासभा सरगुजा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष संजय मित्तल , कार्यक्रम के संयोजक सुभाष गोयल और कन्हैयालाल अग्रवाल, प्रचार प्रसार प्रभारी सुनील अग्रवाल बॉबी , मुकेश गर्ग, प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल ने, समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने तथा इस ऐतिहासिक समारोह के साक्षी बनने की अपील की है। यह समारोह समाज की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का अभिनंदन करने के साथ ही नई पीढ़ी को सेवा, शिक्षा, पुरुषार्थ, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.