Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 22, 2026

नगर पंचायत पवनी में 252 हितग्राहियों को वितरित किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना के भवन अनुज्ञा पत्र

 नगर पंचायत पवनी में 252 हितग्राहियों को वितरित किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना के भवन अनुज्ञा पत्र



पवनी/सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत भवन अनुज्ञा पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 




कार्यक्रम के दौरान नगर के 252 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में हितग्राहियों की उपस्थिति रही।


प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित मकान उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। भवन अनुज्ञा पत्र मिलने के बाद पात्र हितग्राहियों के लिए अपने स्वयं के पक्के मकान के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों में अपने घर का सपना पूरा होने की उम्मीद बढ़ी है।


*396 हितग्राहियों को मिल चुका है योजना का लाभ*


नगर पंचायत पवनी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद तथा नगर पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों के निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ मिलने की बात सामने आई है। अब तक 396 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिल चुका है।


वहीं, आने वाले दिनों में करीब 240 और हितग्राहियों की सूची जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूची जारी होने के बाद योजना का लाभ पाने वाले हितग्राहियों की संख्या में और वृद्धि होगी।


*जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा आवास का सहारा*


प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। नगर पंचायत पवनी में योजना के माध्यम से लगातार पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। भवन अनुज्ञा पत्र वितरण के साथ ही हितग्राहियों को अपने घर के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में सुविधा मिलेगी।


कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद करन साहू ने कहा कि सरकार की आवास योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। जिन परिवारों के पास वर्षों से अपना पक्का मकान नहीं था, उनके लिए यह योजना काफी महत्वपूर्ण साबित हो रही है। अपने घर का सपना देखने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से सहारा बनने के साथ ही उन्हें सुरक्षित और बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रही है।


अध्यक्ष कुलदीप साहू ने डेढ़ वर्ष में किए गए करोड़ो के विकास कार्यों को गिनते हुए कहा कि नगर पंचायत पवनी में योजना के तहत लगातार हितग्राहियों को लाभ मिलने से नगर के जरूरतमंद परिवारों में भी उत्साह का माहौल है। आने वाले समय में शेष पात्र हितग्राहियों को भी योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।


उपाध्यक्ष नंदू साहू ने कहा सभी पात्र आवास के हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि जरूरतमंद लोगों का सपना होता है कि वह अपना पक्का मकान बना सके और इस सपना को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार किया जा रहा है इसके लिए आप सभी को बधाई । 


इस कार्यक्रम में नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष कुलदीप साहू, उपाध्यक्ष नंदू साहू, पार्षद करन साहू, सीएमओ मजीद खान, पार्षद कमलेश साहू, पिंटू साहू, रामगोपाल साहू, नंदलाल साहू, गणेश साहू, रामकृष्ण साहू, लीलांबर साहू, लोकनाथ साहू, टीकम साहू, राजेश चौहान, अमित साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और नगर के वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad