सरकार ने 45 में सिलेंडर बुकिंग की बाध्यता की समाप्त,25 दिनों में ही होगी बुकिंग
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। सरकार द्वारा जारी घोषणा के अनुसार पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग की बाध्यता समाप्त कर दी है। पिछले दिनों देश में गैस की कमी देखने मिली थी, जिसके चलते सरकार ने फैसला किया था कि अब एक गैस सिलेंडर की बुकिंग के 45 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकेगा। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस नियम को बदल दिया है. केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि अब ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग 25 दिन में ही की जा सकेगी. ये नई व्यवस्था सोमवार यानी 7 सितंबर से लागू कर दी गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.