Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 17, 2026

80 प्रतिशत बहुमत से शौकत मंसूरी बने मल्हारगढ़ तहसील कोटवार संघ के अध्यक्ष निर्वाचन संपन्न, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर दी बधाई

 80 प्रतिशत बहुमत से शौकत मंसूरी बने मल्हारगढ़ तहसील कोटवार संघ के अध्यक्ष



निर्वाचन संपन्न, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर दी बधाई


मध्य प्रदेश से जिला ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोट


मंदसौर। मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ भोपाल एवं जिला मंदसौर के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ तहसील कोटवार संघ का निर्वाचन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में शौकत मंसूरी ने 80 प्रतिशत बहुमत प्राप्त कर तहसील अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।



निर्वाचन के दौरान संघ के सदस्यों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान एवं बहुमत के आधार पर अध्यक्ष का चयन किया गया। इस प्रक्रिया में नाना लाल जी, दिनेश जी, संजय टप्पा सहित संघ के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

निर्वाचन के पश्चात नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष शौकत मंसूरी का संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल साहू जी पटेल, जिला सचिव भंवरलाल जी सूर्यवंशी एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जी सहित मल्हारगढ़ तहसील के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कोटवार कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए संगठन द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी मंगल देव राठौर सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष शौकत मंसूरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad