हरियाली का संकल्प लेकर आगे बढ़ा ABVP, छात्रावास परिसर में रोपे 45 पौधे
वृक्षारोपण के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
खैरागढ़ छत्तीसगढ़ । पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई साल्हेवारा द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल करते हुए प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
नगर मंत्री कीर्तन यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में नगर सहमंत्री अंकित वर्मा, ढालचंद डेहरिया सहित अन्य नगर सहमंत्रियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान छात्रावास परिसर में लगभग 45 पौधों का रोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वयं पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधों का रोपण कर आने वाले समय में इसे हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।
इस अवसर पर नगर मंत्री कीर्तन यादव ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण के संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ABVP विद्यार्थियों के हितों के साथ-साथ सामाजिक, पर्यावरणीय एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
नगर सहमंत्री अंकित वर्मा एवं ढालचंद डेहरिया ने कहा कि आज रोपा गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण का आधार बन सकता है। युवाओं एवं विद्यार्थियो



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.