Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 27, 2026

संभागायुक्त ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत कर प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाओं की ली जानकारी

 संभागायुक्त ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण



प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत कर प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाओं की ली जानकारी


कवर्धा, 26 सितंबर 2026। संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर ने शुक्रवार 25 सितंबर को जिला कवर्धा के समीपस्थ ग्राम राधेनवागांव स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) का निरीक्षण कर संस्थान में संचालित व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान संभागायुक्त श्री राठौर ने प्रशिक्षण कक्ष में पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की तथा उन्हें दिए जा रहे प्रशिक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से उनके प्रशिक्षण अनुभवों के बारे में भी चर्चा की।


संभागायुक्त ने विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षकों से भी बातचीत कर प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षकों को प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।


श्री राठौर ने प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित पाठ्य-पुस्तक एवं अध्ययन सामग्री अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ विषय से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध होने से प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण को बेहतर ढंग से समझने और उसका उपयोग करने में सहायता मिलेगी। संभागायुक्त ने संस्थान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण कार्य को प्रभावी एवं उपयोगी बनाने तथा प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad