श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा विधायक खैरागढ़, ग्राम जालबांधा पहुँचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की
खैरागढ़, 23 सितंबर! जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रसव के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतका स्वर्गीय माधुरी सिन्हा के परिजनों से मिलने आज श्रीमती संगीता सिन्हा अध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस, विधायक संजारी बालोद एवं श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा विधायक खैरागढ़, ग्राम जालबांधा पहुँचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान परिवारजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एक साथ माँ और नवजात शिशु की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक एवं दुखद है। इस मामले में परिजनों द्वारा अस्पताल की कार्यप्रणाली और उपचार में लापरवाही को लेकर जो गंभीर सवाल उठाए गए हैं, वे चिंताजनक हैं। और आश्वस्त किया कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि चिकित्सीय लापरवाही अथवा किसी भी स्तर पर कोताही बरती गई है, तो संबंधितों के विरुद्ध कड़े से कड़ा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शोकाकुल परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.