Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 28, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने तखतपुर के समाजसेवी घनश्याम श्रीवास को किया सम्मानित सेन समाज ने किया भव्य स्वागत

 केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने तखतपुर के समाजसेवी घनश्याम श्रीवास को किया सम्मानित सेन समाज ने किया भव्य स्वागत




रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा - छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड एवं सेवा संकल्प अभियान के तत्वावधान में बिलासपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया!



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू शामिल हुए। अध्यक्षता वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन जी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ!


समाजसेवा पर मिला सम्मान


इसी गरिमामय मंच से केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने तखतपुर के सक्रिय युवा समाजसेवी घनश्याम श्रीवास को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। तोखन साहू ने अपने हाथों से उन्हें सेन जी महाराज की स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट किया!


तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री घनश्याम श्रीवास को सम्मानित कर रहे हैं, मंच पर महापौर पूजा विधानी सहित अन्य अतिथि तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं!


सम्मान प्राप्त करने के बाद घनश्याम श्रीवास ने कहा यह सम्मान मेरा नहीं, मेरे पूरे सेन समाज और उन लोगों का है जो मुझे निरंतर सेवा का अवसर देते हैं। केंद्रीय मंत्री द्वारा मिला यह सम्मान मुझे और अधिक सामाजिक दायित्व निभाने की प्रेरणा देगा!


इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में नाई, सेन समाज के लोग उपस्थित रहे।


सम्मेलन में केश शिल्पी समाज के आर्थिक सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा, शासन की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सामाजिक एकजुटता पर विस्तार से चर्चा की गई!


अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया!!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad