सेवा संकल्प अभियान के तहत सरोदा जलाशय में ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों की दी गई जानकारी
कवर्धा, 24 सितंबर 2026। जिले में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरोदा जलाशय में जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों की जानकारी दी गई तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। पेयजल स्रोतों को दूषित होने से बचाने, उनके आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा जल का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को उपलब्ध पेयजल स्रोतों के बारे में जानकारी देते हुए उनके संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता बताई गई।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को ग्रामीणों तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को अपने गांव एवं क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.