ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल ब्यूरो
चीफ दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा जिले के बचेली में शासकीय मदिरा दुकान बना धांधली का केंद्र:
दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में स्थित विदेशी मदिरा दुकान एक बार फिर चर्चाओ में है विदेशी मदिरा दुकान में हो रही भारी अनियमिताओं और भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सुर्खियों में है स्थानीय सूत्रों के मुताबिक,
शराब दुकान के मैनेजर विजय सोनवानी के हौसले इतने बुलंद हैं कि दुकान से नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध कारोबारियों (कोचियों) को सीधे शराब की सप्लाई (होम डिलीवरी) कराई जा रही है।
ओवररेटिंग और बिना बिल का खेल दुकान पर आने वाले आम ग्राहकों को लूटने का नया तरीका निकाला गया है। शराब की बोतलें खरीदते समय बोतल पर लगा बारकोड स्कैन तो किया जाता है, लेकिन किसी भी ग्राहक को पक्का बिल नहीं दिया जाता। इसके साथ ही प्रिंट रेट (तय कीमत) से अधिक दाम वसूल कर ग्राहकों की जेब खाली करना रोज की आदत बन चुका है।
पुराने घोटालों की छाया और सिस्टम पर सवाल गौरतलब है कि इस दुकान के पूर्व मैनेजर पर पहले लाखों रुपये के गबन का गंभीर आरोप लग चुका हैं। शासन के खजाने से हुए उस बड़े गबन की भरपाई अब तक नहीं हो पाई है। आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित शह पर मौजूदा मैनेजर बेखौफ होकर अवैध खपत और उगाही में लगा हुआ है।
क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि उच्च अधिकारियों की अनदेखी और कुछ भ्रष्ट मुलाजिमों की वजह से पूरे विभाग की साख पर बट्टा लग रहा है। स्थानीय लोग इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और मैनेजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना या है कि जिला आबकारी विभाग दोषी मैनेजर और इस भ्रष्टाचार में संलिप्त दोषी कर्मचारियों पर क्या कार्यवाही करता या इस भ्रष्टाचार पर मूक दर्शक बना रहेगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.