दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहली बार चुनाव लड़कर केंद्रीय पार्षद बने गुलशन पटेल
पिथौरा ब्लॉक के ग्राम तिलजनपुर के युवा गुलशन पटेल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
महासमुंद। पिथौरा ब्लॉक के ग्राम तिलजनपुर निवासी गुलशन पटेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ते हुए केंद्रीय पार्षद के पद पर जीत दर्ज की है। पहली ही बार चुनाव मैदान में उतरकर केंद्रीय पार्षद चुने जाना गुलशन पटेल की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
गुलशन पटेल के पिता श्री गणेश पटेल ने अपने पुत्र को उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली भेजा था। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले गुलशन पटेल ने छात्रसंघ चुनाव में पहली बार अपनी दावेदारी पेश की और पहली ही बार में केंद्रीय पार्षद चुने गए।
गुलशन पटेल की इस उपलब्धि से ग्राम तिलजनपुर सहित पिथौरा ब्लॉक और महासमुंद जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता से परिवार, गांव एवं क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना है। गुलशन पटेल की इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.