श्री बांके बिहारी मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा शारदीय नवरात्र पर्व।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -श्री बांके बिहारी नवयुवक मित्र मंडल समिति की बैठक श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में आहूत की गई। बैठक में आगामी 11 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्र पर्व को पूरे उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजधानी रायपुर के इस अति प्राचीन मंदिर में पिछले लगभग 80 वर्षों से शारदीय नवरात्र पर्व मनाने की परंपरा का निर्वाह किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से मंदिर के नवनिर्माण कार्य के चलते मंदिर परिसर के सामने स्थित मैदान में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही थी। अब मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ऐसे में इस वर्ष विशेष उत्साह के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में करने का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा नवरात्र पर्व के दौरान पूरे उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में दुर्गा पूजा आयोजित करने की तैयारियां शुरू करने पर चर्चा की गई। बैठक में श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट एवं नवयुवक मित्र मंडल समिति के सदस्य एवं मोहल्ले के सदस्य उपस्थित रहे। सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि मां दुर्गा पूजन भव्य एवं व्यवस्थित रूप मनाया जाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.