शिवनाथ नदी में उफान से करमसेन और तरपोंगी टापू में तब्दील, जिला पंचायत सदस्य ने किया दौरा - कहा, प्रशासन ने अब तक नहीं ली सुध
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा - नवागढ़
पिछले दिनों से हो रही बारिश के बाद शिवनाथ नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम करमसेन और तरपोंगी चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं और टापू बन गए हैं।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 मुर्रा की जिला पंचायत सदस्य सुशीला जोशी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर नाव से फंसे ग्रामीणों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया।
जोशी ने अपनी स्टोरी में लिखा -
मेरे जिला पंचायत क्षेत्र के शिवनाथ नदी किनारे बसे गांवों का आज रविवार को भ्रमण किया। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाढ़ की वजह से ग्राम करमसेन और तरपोंगी चारो तरफ से घिर गए है। ग्रामीणजन को राशन भोजन की अत्यंत आवश्यकता है, प्रशासन कोई संज्ञान नहीं लिया है और गांव में अभी तक कोई मदद नहीं पहुंचाई गयी है।
पहले वीडियो में भी ग्रामीण हाथ जोड़कर 150 परिवारों के लिए राशन-पानी और बिजली की मांग कर रहे थे, अब तक प्रशासन की कोई टीम गांव तक नहीं पहुंची है। सड़कें डूब चुकी हैं, खेत जलमग्न हैं और लोगों को आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री और भोजन पहुंचाने की मांग की है!!



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.