Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 29, 2026

सरदार भगत सिंह महाविद्यालय बेलगहना में शहीद भगत सिंह जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

 सरदार भगत सिंह महाविद्यालय बेलगहना में शहीद भगत सिंह जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई



CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 


बेलगहना कोटा -  सरदार भगत सिंह महाविद्यालय, बेलगहना में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। 




कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।



 इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने भगत सिंह के त्याग, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 



उन्होंने राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर रुद्र प्रताप सिंह, नितेश कुमार, सविता रजक तथा महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में CSR विभाग से जुड़े पाठक सर भी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं विचार प्रस्तुत कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बना रहा।


 CNI NEWS दिलीप सोनवानी, ब्यूरो चीफ बिलासपुर

मो, 9340810592

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad