Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 15, 2026

पित्तेभोड़ियां में जिओ टावर चालू, लेकिन इंटरनेट सुविधा जस की तस, ग्रामीण परेशान। टावर शुरू होने के बाद भी नहीं मिल रही बेहतर इंटरनेट और कॉलिंग सुविधा, ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर डिजिटल भुगतान तक प्रभावित।

 पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584


पित्तेभोड़ियां में जिओ टावर चालू, लेकिन इंटरनेट सुविधा जस की तस, ग्रामीण परेशान।



टावर शुरू होने के बाद भी नहीं मिल रही बेहतर इंटरनेट और कॉलिंग सुविधा, ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर डिजिटल भुगतान तक प्रभावित।

 ग्राम पंचायत पित्तेभोड़ियां में लंबे इंतजार के बाद जिओ नेटवर्क का टावर शुरू तो हो गया, लेकिन टावर चालू होने के बाद भी ग्रामीणों की नेटवर्क और इंटरनेट संबंधी समस्या दूर नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि टावर शुरू होने से उन्हें बेहतर नेटवर्क, कॉलिंग और इंटरनेट सुविधा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जिओ सेवा शुरू होने के करीब एक सप्ताह बाद भी इंटरनेट की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार मोबाइल में इंटरनेट चलाने के लिए उन्हें कई बार घरों से बाहर निकलना पड़ता है। स्थिति यह है कि पहाड़ी की चोटी पर पहुंचने के बाद भी इंटरनेट ठीक से नहीं चलता। ऐसे में प्रतिमाह लगभग 300 से 350 रुपये का रिचार्ज कराने के बावजूद डाटा का उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऑनलाइन के इस दौर में मोबाइल इंटरनेट अब जरूरत बन चुका है, लेकिन ग्राम पंचायत पित्तेभोड़ियां एवं  आश्रित गांव पी वी 118 रतनपुर  में नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित

उपाध्यक्ष ग्राम पीवी 118 रतनपुर प्रशांत कर्मकार ने बताया इंटरनेट की खराब सुविधा का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों पर पड़ रहा, बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई, कोचिंग और शैक्षणिक वीडियो के लिए इंटरनेट पर निर्भर हैं, लेकिन नेटवर्क इतना कमजोर है कि एक सामान्य वीडियो देखना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

नेहा किराना स्टोर के संचालक विश्वनाथ दास ने बताया जब देश डिजिटल इंडिया, ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल सेवाओं की ओर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं पित्तेभोड़ियां सहित आसपास के गांवों में इंटरनेट सुविधा का यह हाल चिंता का विषय है।

आज बाजार और सरकारी सेवाओं में ऑनलाइन भुगतान तथा कैशलेस व्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इंटरनेट सुविधा ठीक नहीं होने के कारण मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान करना भी मुश्किल हो गया है। कई बार भुगतान के समय नेटवर्क नहीं मिलने से लोगों को परेशानी होती है और उन्हें नकद राशि लेकर चलना पड़ता है।

विश्वजीत सरकार, सहदेव, कुमारेश कुमार ने बताया  ग्राम पंचायत पित्तेभोड़ियां क्षेत्र में जिओ के हजारों उपभोक्ता हैं, लेकिन सेवा शुरू होने के बाद भी बेहतर इंटरनेट नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिओ कंपनी से तत्काल मामले में हस्तक्षेप कर तकनीकी समस्या दूर करने और तेज एवं सुचारु इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पंचायत क्षेत्र भी डिजिटल सुविधाओं के मामले में आगे बढ़ सके।

 ग्रामीणों का कहना है कि केवल टावर स्थापित कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा मिलना भी जरूरी है।

ग्रामीणों ने कहां  यदि जल्द इंटरनेट सेवा में सुधार नहीं किया गया तो वे संबंधित अधिकारियों और जिओ कंपनी के समक्ष सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराएंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad