गणपति उत्सव में गूंजा, गणपति बप्पा मोरया, छप्पन भोग से सजा महाप्रसादी का आयोजन।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। महाराष्ट्र -गणपति उत्सव पर्व के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की भक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण में छप्पन भोग महाप्रसादी का भव्य आयोजन नागपुर के अग्रसेन चौक पर स्थित ओम भवन में आयोजित किया गया।
भगवान गणेश की महाआरती पूजन कर भव्य छप्पन भोग लगाया गया,इस अवसर पर परिवारजनों, इष्ट मित्र एवं समाज जनों की बड़ी संख्या में उपस्थिती रही, सभी श्रृद्धालुओं ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।
इस आयोजन में नागपुर, अमरावती, रायपुर, गोंदिया, पत्थलगांव, मुंबई सहित विभिन्न स्थानों से परिजन विशेष रूप से शामिल हुए। परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों के एक साथ जुटने से आयोजन का उत्साह और भी बढ़ गया। सभी लोगों ने प्रसादी भोज ग्रहण की। इस अवसर पर श्री नारायण उपाध्याय ने कहा कि भगवान गणपति बप्पा की असीम कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे इसी मंगल भावना के साथ प्रतिवर्ष छप्पन भोग प्रसादी का आयोजन किया जाता है और भगवान गणेश की कृपा से यह धार्मिक परंपरा निर्विघ्न संपन्न होती है , श्रीमती सुमन उपाध्याय ने कहा कि छप्पन भोग की यह परंपरा विगत वर्षों से निभाई जा रही है, गणपति उत्सव का यह अवसर परिवारजनों एवं संपूर्ण मानव कल्याण की भावना से की जाती है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.