खैरागढ़, 03 सितंबर
विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा आज ग्राम देवारीभाट में सहदेव वर्मा के यहां 'नहावन' कार्यक्रम में शिरकत की
विधायक श्रीमती वर्मा ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोककुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन और शोक संतप्त परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.