सेवा संकल्प अभियान के तहत गौवंशों की स्वास्थ्य जाँच, उपचार और टीकाकरण
गौधाम में पशुधन का स्वास्थ्य परीक्षण कर अस्वस्थ पशुओं का उपचार, स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण, घुमंतू नर पशुओं का किया गया बधियाकरण
कवर्धा, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वर्ण जयंती गौधाम परिसर, कवर्धा में संरक्षित पशुधन की स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार की विशेष व्यवस्था की गई। पशुपालन विभाग की टीम ने गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अस्वस्थ पशुओं का उपचार किया तथा स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण किया। घुमंतू पशुओं की अनियंत्रित संख्या वृद्धि को रोकने के उद्देश्य से नर पशुओं का बधियाकरण भी किया गया। इस दौरान गौधाम संचालन समिति एवं गौसेवकों का सहयोग प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में बोड़ला तहसील अंतर्गत वन विभाग के डिपो में रखे गए गौवंशों के लिए नगर पंचायत द्वारा चारा, पानी एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई है। गौवंशों के उपचार एवं स्वास्थ्य देखभाल के लिए पशुपालन विभाग बोड़ला की टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। विभागीय टीम नियमित रूप से पशुओं के स्वास्थ्य की जाँच कर आवश्यकतानुसार उपचार एवं अन्य चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध करा रही है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.