आज से पितृपक्ष की शुरुआत, सनातनी श्रृद्धालु पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म में जुटे ।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -आज से पितरों को समर्पित पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है।यह समय पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए विशेष माना जाता है,
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान पूर्वज पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने वंशजों पर कृपा दृष्टि बरसाते हैं , वहीं, पितरों की आत्मशांति और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से श्राद्ध कर्म कर लोग उनका आशीर्वाद लेते हैं।इस दौरान पूरे 15 दिनों तक कई नियमों का विशेष रूप से पालन किये जाने की परंपरा का निर्वाह करते हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.