सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरा में मनाया गया धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी
पिथौरा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया. कल शनिवार को आयोजित समारोह मे विद्यालय के भैया बहन कृष्ण राधा का रूप धारण कर शहर के अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा आमंत्रित किये जाने पर मटकी फोड़ कार्यक्रम सम्पन्न किया, इसके अलावा स्थानीय श्री गुरुतेगबहादुर हाल मे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों क़ी प्रस्तुति दीं.
शशिम द्वारा मनाये जाने वाले श्री कृष्ण जन्मआष्ट्मी पर्व नगर स्तर पर मनाया गया. सुबह से कृष्ण एवं राधा क़ी वेशभूषा मे बच्चे विद्यालय पहुंचे. विद्यालय मे भव्य कार्यक्रम मे दही लूट एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित कर कृष्ण राधा के वेश मे बच्चे नगर जनो के आग्रह पर पिथौरा बस स्टैंड से यसवंत छाबड़ा निवास एवं सत्यनारायण अग्रवाल के निवास मे भव्य सजावट के बीच दही लूट एवं दही हांडी फोड़ कार्यक्रम सम्पन्न करवायां. इसके बाद बच्चे श्री गुरुतेग बहादुर हाल पहुंचे. यहाँ सैंकड़ो पालकों एवं दर्शकों क़ी उपस्थिति मे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रमों मे द्रोपदी चिरहरण, राधाकृष्ण महारास, वो कृष्णा हैं, एवं उड़िया नृत्य राधा नाची बो नृत्य नें दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया. इसके पूर्व राधा एवं कृष्ण बने भैया बहनो का मंच पर रेंप क़ी तर्ज पर दर्शकों नें दीदार किया. वेशभूषा एवं हावभाव के लिए राधा कृष्णा क़ी प्रतियोगिता भी कराई गयी.
*सरस्वती शिशु मंदिरो मे अंग्रेजी के साथ संस्कार क़ी पढ़ाई.- अनीता अग्रवाल*
कार्यक्रम क़ी मुख्य अतिथि बसना क़ी पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल नें अपने उदबोधन मे शशिम मे बच्चों को दिए जाने वाले संस्कारो को विद्यालय क़ी विशिष्ट पहचान बताया. उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय संस्कृति को बचाये रखने के लिए साधुवाद दिया. कार्यक्रम मे उपस्थित विशेष अतिथि पार्षद रामकुँवार सिन्हा, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल एवं स्काउट गाइड संघ क़ी उपाध्यक्ष मनमीत कौर सलूजा नें विद्यालय क़ी गतिविधियों क़ी सराहना करते हुए भगवान श्री कृष्णा के चरित्र का वर्णन किया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामचंद्र अग्रवाल नें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संबंध मे अपने विचार रखते हुए प्रशंसा क़ी उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर ही एक ऐसा विद्यालय हैं जहाँ हिंदी माध्यम से पढ़ाई कराई जाती हैं परन्तु यहाँ के बच्चे अंग्रेजी माध्यम के बच्चों से भी अच्छी अंग्रेजी बोलते और समझते है श्री अग्रवाल नें उपस्थित जनसमुदाय से अपील की हैं कि वे भी देश की संस्कृति बचाने सरस्वती शिशु मंदिरो मे अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाये.
कार्यक्रम का शानदार संचालन विद्यालय की दीदी हसीना बुडेक एवं यशोदा यादव नें किया. आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गायत्री राजपूत नें किया.



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.