पिथौरा में ड्राइवर संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा की स्थापना, आज विसर्जन
पिथौरा, 18 सितंबर 2026
विश्व के निर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर ड्राइवर संघ पिथौरा के द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की स्थापना की गई।
संघ के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव से भगवान की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान सभी ड्राइवरों ने अपने वाहनों और औजारों की भी पूजा कर सुख-समृद्धि और सुरक्षित यात्रा की कामना की।
ड्राइवर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की स्थापना पिछले दिनों की गई थी और आज दिनांक 18 सितंबर को विसर्जन की तैयारी की गई है। विसर्जन यात्रा में ड्राइवर संघ के सभी सदस्य शामिल होंगे।
इस अवसर पर पूरे पिथौरा में भक्तिमय माहौल रहा। भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। पिथौरा ड्राइवर संघ के अध्यक्ष राजेश राजपूत उपाध्यक्ष चिंताराम हंस सचिव राजकुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष नरेश बंसल गंगाराम सिंह नरेश रात्रि पूनम भोई हेमलाल पुरुषोत्तम कुर्रे छवि सिंह धूल सिंह रवि गुप्ता नानू सोनी कृष्ण चौहान ह्यूमन देवांगन कमलेश दीवान लेखराम राजू यादव घनराम सनत दीवान सोहन रूप लाल यादव सुभाष अग्रवाल सुदामा बल्लू पप्पू सिंहा संत राम खूबीराम सोनू ध्रुव ओमकार राजपूत जसवीर सिंह।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.