Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 12, 2026

बिलाईगढ़ के आदित्य इंस्टीट्यूट को मिला राष्ट्रीय सम्मान

 बिलाईगढ़ के आदित्य इंस्टीट्यूट को मिला राष्ट्रीय सम्मान



मुंबई में “India Education Award” एवं “Career Builder of the Year 2026” से हुआ सम्मान


बिलाईगढ़। शिक्षा एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए बिलाईगढ़ के आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। मुंबई के ITC Maratha में आयोजित भव्य समारोह में संस्थान को “India Education Award” एवं “Career Builder of the Year 2026” सम्मान प्रदान किया गया।



यह सम्मान AICPE (All India Council for Professional Excellence) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता प्रकाश ने आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी को सम्मानित किया।


संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण, डिजिटल स्किल्स, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग एवं विद्यार्थियों के करियर निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के चलते संस्थान का नाम भारत के टॉप-10 इंस्टीट्यूट्स में शामिल हुआ है।


संस्थान विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल स्किल्स, प्रैक्टिकल प्रशिक्षण, करियर गाइडेंस और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर देता है। बिलाईगढ़ जैसे क्षेत्र से निकलकर मुंबई के राष्ट्रीय मंच पर मिली इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।


आदित्य इंस्टीट्यूट की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। संस्थान के इस राष्ट्रीय सम्मान को बिलाईगढ़ की शिक्षा और डिजिटल क्षेत्र में बढ़ती पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad