प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव ,जगमगाई राजधानी ,
महादेव घाट में महाआरती का भव्य आयोजन ।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर-"पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर खारुन घाट पर लाखों दीए जलाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को इस बार प्रदेश सेवा संकल्प दिवस के रूप में 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है ।
इस अवसर उनके जन्म दिवस पर राजधानी में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
रायपुर के महादेव घाट पर स्थित खारुन नदी के तट पर भव्य महाआरती का आयोजन सनातन ध्वजवाहिनी के द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की तमाम टीमों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय पत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल रही।
खारुन नदी के तट पर महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। श्रीमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊर्जा के केंद्र हैं. हम बाबा महादेव से प्रार्थना करते हैं कि उनको स्वस्थ और सुखी जीवन मिले, वो निरोगी रहकर देश की सेवा करते रहें.। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कल्याण और सेवा के लिए जो काम किया है उसे कभी भूला नहीं जा सकता है. पीएम मोदी ने अपना एक-एक पल देश की सेवा में लगा दिया है और लगा रहे हैं। छत्तीसगढ़वासियों की ओर से हम उनको जन्मदिन की बधाई देते हैं. पीएम मोदी हैं तो भारत लगातार आगे बढ़ता रहेगा। इस अवसर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.