Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 2, 2026

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति



जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


कवर्धा, 02 सितंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सड़क सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।


कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुख्ता एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधार कार्य, संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है।


कलेक्टर ने शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने तथा ट्रिपल सवारी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक यातायात प्रबंधन एवं जागरूकता अभियान भी संचालित किए जाएंगे।


कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कहा कि सड़क दुर्घटना में प्रभावित लोगों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के साथ ही उनके उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समुचित रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने राजवीर एवं राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सड़क दुर्घटना में प्रभावित लोगों को इन योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर सहायता एवं उपचार उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।


कलेक्टर ने स्कूल एवं कॉलेजों में नियमित रूप से यातायात जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन चालन की जानकारी देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश परिवार एवं समाज तक पहुंचाया जा सकता है। इसके साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की रोकथाम एवं हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के प्रति भी विशेष रूप से जागरूक किया जाए।


बैठक में दुर्घटना संभावित स्थानों, यातायात संकेतकों, सड़क किनारे अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था, ब्लैक स्पॉट, सड़क की स्थिति तथा यातायात नियमों के पालन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम श्री नरेंद्र पैकरा, एडिशनल एसपी श्री अमित पटेल सहित एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, आरटीओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad