लोकेशन ------- सुवासरा
जिला ---------- मन्दसौर
रिपोर्ट --------- मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट
सुवासरा में नकली घी-दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़ घर के बाड़े में चल रहा था
मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने का खेल - बड़ी मात्रा में पाम ऑयल, मिल्क पाउडर और उपकरण जब्त! फैक्ट्री संचालक मौके से फरार, तलाश में पुलिस की लगातार छापेमार कार्रवाई जारी
मन्दसौर मध्यप्रदेश। जिला पुलिस कप्तान श्री विनोद कुमार मीना के निर्देश पर गरोठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम स्नेही मिश्रा, गरोठ एसडीओपी श्री विजय कुमार यादव एवं सुवासरा थाना पुलिस की टीम द्वारा खाद्य विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए
सुवासरा थाना क्षेत्र के ग्राम खेजड़िया बूप में रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि ग्राम खेजड़िया बूप में एक घर के बाड़े में कथित रूप से नकली घी एवं दूध तैयार करने का कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने करीब छह घंटे तक कार्रवाई करते हुए मौके से बड़ी मात्रा में पाम ऑयल, मिल्क पाउडर सहित नकली खाद्य पदार्थ तैयार करने में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक पीरूसिंह पिता रामसिंह मौके से फरार हो गया। खाद्य विभाग की टीम द्वारा आवश्यक खाद्य नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं तथा फैक्ट्री को सील कर जब्त सामग्री को थाने लाया गया है।
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की लगातार छापेमार कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस पूरे मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
मिलावटी दूध, नकली घी, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा लगातार कार्रवाई जारी रखने की जरूरत है। ऐसे मामलों में खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई के साथ, जहां कानूनी प्रावधान लागू हों वहां कठोर धाराओं में कार्रवाई और आवश्यक होने पर रासुका जैसी कार्रवाई की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।
जनता से अपील:-
यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नकली दूध, घी, पनीर या अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने अथवा बेचने का कारोबार करता है, तो इसकी सूचना संबंधित प्रशासन या खाद्य सुरक्षा विभाग को दें। आपकी एक सूचना किसी के स्वास्थ्य को नुकसान से बचा सकती है । मिलावटखोर सावधान! जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.