Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 27, 2026

प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ : योग-ध्यान के साथ पुलिसिंग को बेहतर बनाने पर फोकस जिलेभर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक ध्यान, अपराध समीक्षा एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन


दिनांक : 27 सितंबर 2026

जिला : विदिशा


‘प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ : योग-ध्यान के साथ पुलिसिंग को बेहतर बनाने पर फोकस


जिलेभर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक ध्यान, अपराध समीक्षा एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन


पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में रविवार, 27 सितंबर 2026 को जिले के समस्त थाना, 





चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में ‘प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।


इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने योग, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से दिन की शुरुआत की। इसके साथ ही अपराध समीक्षा, ई-साक्ष्य एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण, लंबित शिकायतों की समीक्षा तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।



हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान से सकारात्मक शुरुआत:

कार्यक्रम की शुरुआत हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से हुई। जिलेभर के अधिकारी एवं कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक साथ जुड़े तथा हार्टफुलनेस टीम के मार्गदर्शन में योग, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान किया।


इस दौरान ‘ध्यान का अभ्यास’ पुस्तक का वाचन भी किया गया। नियमित योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर तनावमुक्त कार्यशैली, सकारात्मक सोच, मानसिक स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया गया।


थाना स्तर पर ध्यान के साथ अपराधों की समीक्षा:

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह द्वारा थाना गुलाबगंज तथा एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी द्वारा थाना हैदरगढ़ पहुंचकर थाना स्टाफ की गणना ली गई। अधिकारियों ने थाना स्टाफ के साथ हार्टफुलनेस ध्यान सत्र में सहभागिता की।


ध्यान सत्र के उपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा विवेचकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध, मर्ग एवं चालान प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


ई-साक्ष्य और साइबर अपराधों की प्रभावी कार्रवाई पर जोर:

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ संवाद करते हुए ई-साक्ष्य के प्रभावी उपयोग एवं प्रक्रिया, साइबर अपराधों में SOP के अनुरूप अनिवार्य एवं प्रभावी कार्रवाई तथा तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही CM हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।


स्वास्थ्य, अभिलेख एवं जनसेवा को भी प्राथमिकता:

‘प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ के तहत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को थाना अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण, कार्यालयीन व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने तथा आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


‘प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल के माध्यम से पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, आपसी समन्वय, कार्यकुशलता एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। योग-ध्यान, प्रशिक्षण एवं अपराध समीक्षा जैसी गतिविधियों के माध्यम से पुलिसकर्मियों को स्वस्थ, सजग एवं अधिक प्रभावी कार्यशैली के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad