भारत का जीत के साथ आगाज, अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर सिरीज़ बढ़त बनाई।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। नई दिल्ली -दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट हराकर सिरीज़ का शानदार आगाज किया है। भारतीय टीम ने 157 रनों के लक्ष्य को 13.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया।
भारत की जीत में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जमाया ,उनका साथ ईशान किशन ने बखूबी निभाया और 42 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों की आक्रामक पारी के चलते भारत ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया, इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान टीम को 156 रनों के सीमित स्कोर में रोक दिया, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटके और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। पहले टी20 मुकाबले में शानदार जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत का अगला मुकाबला 15 सितंबर को इसी मैदान में खेला जाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.