ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी से श्री मति नव्या कासोजी को बनाया ब्लॉक अध्यक्ष
मद्देड़/ बीजा पुर जिला महिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)बीजापुर से महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सुश्री गीता कमल के द्वारा और जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष श्री लालू राठौर की सहमति से श्री नव्या कासोजी को ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के पद पर आगामी आदेश तक नियुक्ति दी है ।और उनका मानना है
कि आपके नेतृत्व में ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी और मजबूत हो । हर महिला को न्याय, सम्मान, और अधिकार दिलाने की दिशा में आप हमेशा आगे बढ़ती रहे ।
और आपका नेतृत्व, समर्पण, सेवा भावना, महिला सशक्तिकरण और संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जायेंगी। और हमे विश्वास भी है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका भी निभाएंगी ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.