Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, September 2, 2026

सड़कों पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर होगी कड़ी कार्रवाई कलेक्टर ने राजस्व, खनिज एवं परिवहन अधिकारियों को दिए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश

 सड़कों पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर होगी कड़ी कार्रवाई



कलेक्टर ने राजस्व, खनिज एवं परिवहन अधिकारियों को दिए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश


कवर्धा, 02 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने समय-सीमा की बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों की निर्धारित भार क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के संचालन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में कार्यपालन अभियंता, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना कवर्धा द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों पर निर्धारित क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के साथ-साथ अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन कर परिवहन किए जाने की शिकायतें एवं मामले सामने आ रहे हैं। अधिक भार वाले वाहनों के लगातार आवागमन तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला खनिज अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी को संयुक्त रूप से जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय राशि से निर्मित ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। निर्धारित भार क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के संचालन तथा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निगरानी रखने तथा ओवरलोड वाहनों एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवासियों से भी अपील की है कि उनके क्षेत्र में यदि अवैध उत्खनन एवं परिवहन अथवा निर्धारित क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के संचालन की जानकारी प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित राजस्व, खनिज एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को दें, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad