सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा के रानी सागर पारा में बप्पा ग्रुप का ऐतिहासिक श्री गणेश विसर्जन, डीजे घुमाल की धुन पर झूमते रहे भक्त
पिथौरा, 25 सितंबर: नगर के रानी सागर पारा में इस वर्ष का श्री गणेश विसर्जन ऐतिहासिक रहा। बप्पा ग्रुप के द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का विसर्जन आज धूमधाम से किया गया।
विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों में ऐसा उत्साह था कि विसर्जन स्थल तक पहुंचने तक सभी भक्त डीजे घुमाल की धुन पर लगातार नाचते रहे। युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने पूरे रास्ते जमकर नृत्य किया और "गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष से पूरा पारा गूंज उठा।
बप्पा ग्रुप द्वारा इस वर्ष की झांकी और व्यवस्था की पूरे नगर में सराहना हो रही है। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित विसर्जन के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। थाना पिथौरा की टीम ने विसर्जन मार्ग और तालाब किनारे सुरक्षा व्यवस्था संभाली, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
पुलिस की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से भगवान गणेश को विदाई दी गई और अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना के साथ विसर्जन संपन्न हुआ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.