सेवा, संकल्प और नेतृत्व की यात्रा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्मदिन : संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की प्रेरक यात्रा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर में हुआ, साधारण परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने की उनकी जीवनयात्रा भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण अध्यायों में शामिल है,उनका बचपन वडनगर में में बीता और शुरुआती जीवन में उन्होंने परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के बीच शिक्षा के साथ विभिन्न जिम्मेदारीयां निभाई। छोटी उम्र से सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा से जुड़े रहे। श्री मोदी ने आगे चलकर संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।उनका राजनीतिक सफर गुजरात से आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा वर्ष 2001 में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला और लंबे समय तक राज्य का नेतृत्व किया, उसके बाद 2014 में वे पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दो कार्यकाल पूरे किए। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने 9 जून 2024 को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री के रूप में श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में विकास, डिजीटल तकनीक, बुनियादी ढांचे, जनभागीदारी और आत्मनिर्भरता जैसे विषय प्रमुख रहे। उनके कार्यकाल में सरकार अनेक योजनाओं और अभियानों के माध्यम से बैंकिंग, डिजीटल सेवाओं, स्वच्छता, आवास, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में सरकारी कार्यक्रमों को व्यापक रूप से लागू करने का कार्य किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन लंबे समय से राजनीतिक विमर्श का केंद्र रहा है। उनके समर्थक उनके नेतृत्व को विकास और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़कर देखते हैं, जबकि विभिन्न राजनीतिक दल और आलोचक उनकी सरकार की नीतियों तथा उनके अलग-अलग मत रखते हैं। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को देश -विदेश से शुभकामनाएं दी जा रही है, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शुभकामना नागरिकों के सभी का आभार व्यक्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.