चौबे परिवार में मनाया गया नन्हें , कान्हा,का जलवा पूजन उत्सव, बड़ी संख्या में जुटे परिजन ।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।
महाराष्ट्र - गोंदिया के प्रतिष्ठित चौबे परिवार में सौ.का.निकिता- राहुल के प्रथम पुत्र कान्हा के जलवा पूजन उत्सव को धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में परिजन, समाज जनों एवं इष्ट मित्रों ने बालक कान्हा को आशीष एवं चौबे परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
साथ ही चौबे परिवार की वरिष्ठ दादी जी को सोने की सीढ़ी चढ़ाने की परंपरा का निर्वाह किया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अठारहवें दिन माता यशोदा ने कृष्ण का जलवा या कुआं पूजन भी किया था। इसी पावन प्रसंग की स्मृति में भाद्रपद शुक्ल एकादशी को यह उत्सव नन्हें बालक कान्हा का मनाया गया।
गोंदिया के स्वागत लांन, गणेश नगर में यह उत्सव धूमधाम एवं सुमधुर भजनों के साथ संपन्न हुआ।
भारतीय लोक परंपरा में जलवा पूजन को शिशु के संस्कारों की एक महत्वपूर्ण शुरुआत माना गया है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.