अनंत चतुर्दशी पर होगी गणपति बप्पा की भव्य विदाई
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -गणपति बप्पा मोरया ,अगले बरस तू जल्दी आ,के जयघोष से गूंजायमान होगी राजधानी, घरों में विराजमान गणेश जी की विदाई का सिलसिला कल से राजधानी में शुरू हो जाएगा वहीं रायपुर में झांकियां 27 सितंबर को निकाली जाएगी। गणेशोत्सव के इस पावन पर्व के समापन के साथ अब राजधानी में विसर्जन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी है।शहर के विभिन्न पंडालों में और घरों में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमाओं का श्रृद्धा और भक्ति के साथ विसर्जन किया जाएगा। विदाई के दौरान निकलने वाली झांकियो को लेकर समितियों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। गणेशोत्सव के दौरान आकर्षक साज सज्जा और भव्य पंडालो में भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना, महाआरती, भजन कीर्तन, भंडारे और विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। भक्तों में इस उत्सव के दौरान भगवान गणेश की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। राजधानी रायपुर का गणपति विसर्जन पूरे देश में प्रसिद्ध है,इस विसर्जन यात्रा केअवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। शासन प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.